ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी**

**अंगदान से अमर होंगे स्व. सुनील कुमार ताम्रकार, अंतिम इच्छा का सम्मान कर पत्नी ने लिया प्रेरणादायी निर्णय**

कटनी। सुनील कुमार ताम्रकार (पुत्र स्व. श्री गोविंद प्रसाद ताम्रकार) का 28 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए धर्मपत्नी श्रीमती तृप्ति ताम्रकार ने अंगदान के लिए सहमति दी। इस निर्णय को उनके पुत्र कुमकुम ताम्रकार एवं यश ताम्रकार ने भी समर्थन दिया।

**अंगदान के इस निर्णय से जरूरतमंदों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।**

मध्य प्रदेश शासन की ओर से 28 अक्टूबर को इंदौर में स्व. सुनील कुमार ताम्रकार को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।

**अंतिम संस्कार कार्यक्रम**
📅 दिनांक: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार
🕚 समय: प्रातः 11 बजे
स्थान: कटनी मुक्तिधाम