विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने चौथे वर्ष भी किया दुर्गा उत्सव समितियों का सम्मान
कटनी। सामाजिक सेवा एवं धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से कार्य कर रही संस्था विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समिति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत संस्था के सदस्यों ने देर रात तक नगर की विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर उनके पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किए।
विभिन्न क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में पहुंचे सदस्य
सम्मान समारोह के अंतर्गत फाउंडेशन की टीम ने शहर के गर्ग चौराहा, सब्जी मंडी, अल्फ्रेडगंज, सिविल लाइन, महाकाल मंदिर क्षेत्र, मुख्य बाजार, भट्टा मोहल्ला, लखेरा, माधव नगर एवं बरगवां सहित प्रमुख स्थलों पर स्थापित दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान दुर्गा उत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में अतुलनीय योगदान देने वाली समितियों का उत्साहवर्धन किया गया।
युवा नेताओं एवं सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में अध्यक्ष अरजीत खरे के साथ भाजयुमो नेता अजय माली एवं संस्था के महामंत्री आदित्य श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कर्ष गुप्ता, डॉ. मनीष सिंह, दीपक कुशवाहा, अतुल विश्वकर्मा, अविनाश जायसवाल, जतिन जसूजा, निखिल तनवानी, मोहित गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष अवस्थी, दिव्य मिश्रा, अनुराग सोनी, दिव्यांश द्विवेदी, सौरभ रैदास, सुमित रजक, हरीश झमनानी, शिवम कुरील, अभिषेक तिवारी, आदेश मिश्रा एवं अविनेश त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका और सक्रिय सहभागिता रही।
’धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं ऐसे आयोजन’
समारोह के समापन पर विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी दुर्गा समितियों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। संस्था ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सत्य संवाद डिजिटल नेटवर्क — कटनी

