सिनेमाघरों में रिलीज होने के साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म के डिजिटल और टेलीविजन राइट्स को लेकर बड़ी डील हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Sony ने इन राइट्स को 63 करोड़ रुपये में खरीदा है।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि फिल्म को देशभर में शानदार रिस्पॉन्स मिला था। सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों से लेकर छोटे गांवों तक के दर्शकों ने इसे पसंद किया। यही वजह है कि Sony को उम्मीद है कि फिल्म को OTT और सैटेलाइट, दोनों प्लेटफॉर्म पर अच्छी व्यूअरशिप मिलेगी।

सूत्र के मुताबिक, दर्शकों का एक बड़ा वर्ग अभी भी इस फिल्म को देखना चाहता है, जबकि कई लोग इसे दोबारा भी देख सकते हैं। इसी उम्मीद के चलते Sony ने इतनी बड़ी रकम में फिल्म के डिजिटल और टीवी राइट्स हासिल किए हैं।

#HanumanAnsh #SonyLIV #OTTRelease #BigDeal #Bollywood #ZeeNews