
कटनी/ महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के बीच कटनी पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को अपराध दर्ज होने के महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को पीड़िता ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 जनवरी 2026 को जब उसका पति घर से बाहर था, तभी आरोपी घर में घुसा और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने डराने-धमकाने का दबाव बनाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लोकलाज के भय से पीड़िता ने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन आरोपी से परेशान होकर अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही थाना माधवनगर में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस चौकी झिंझरी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी विजय पटेल पिता रामसेवक पटेल, निवासी जिला कटनी को गिरफ्तार कर लिया।
*एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई*
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, डीएसपी श्री अनिमेष द्विवेदी एवं माधवनगर थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में की गई।
*इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका*
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, अजय सिंह एवं चन्द्रकमल पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दो घंटे में गिरफ्तारी और जेल तक पहुंची कार्रवाई ने महिला अपराधों में त्वरित पुलिस कार्रवाई का संदेश दिया है।
