33.50 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का भव्य लोकार्पण: विधायक संजय पाठक बोले— “शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी”

33.50 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का भव्य लोकार्पण: विधायक संजय पाठक बोले— “शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी”

सत्य संवाद न्यूज
कटनी / विजयराघवगढ़ (बरही)

कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा अंतर्गत बरही तहसील के ग्राम पंचायत करेला में ₹33 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित अत्याधुनिक ‘सांदीपनि विद्यालय’ का भव्य लोकार्पण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

​इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए विधायक संजय पाठक ने कहा कि करेला में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण केवल एक नए भवन की शुरुआत नहीं, बल्कि खितौली और करेला क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में शिक्षा के एक नए स्वर्णिम युग का आगाज़ है। यह विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा तथा ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास और कौशल से समृद्ध बनाएगा।

IAS-IPS अधिकारियों की उपस्थिति से बच्चों को मिली प्रेरणा

​लोकार्पण समारोह के दौरान मंच पर कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरमनप्रीत कौर और डीएफओ गर्वित गंगवार जैसे वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक पाठक ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन अधिकारियों की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत होनी चाहिए।

“ज्ञान और बुद्धि को कोई नहीं छीन सकता”

​विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए विधायक संजय पाठक ने कहा—

“विद्यालय में अर्जित ज्ञान जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। संपत्ति खत्म हो सकती है, लेकिन ज्ञान, विवेक और बुद्धि की संपदा को कोई नहीं छीन सकता। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं होना चाहिए; बेहतर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या प्रशासनिक अधिकारी बनने के साथ-साथ एक सफल उद्यमी, आधुनिक किसान और जिम्मेदार नागरिक बनना भी जरूरी है।”

 

​उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि खितौली क्षेत्र में जल्द ही शासकीय कॉलेज खुलवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बरही या बाहर न जाना पड़े।

​कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने भी शिक्षा के महत्व और सीखने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    आभार अभिनंदन आभार बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम इस सफ़लता के पीछे7 वर्षों का संघर्ष मेहनत अर्थ समय सब लगा तब जाकर शहर को विलुप्त…

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    🙏🚩🚩जय श्री राम🚩🚩🙏 सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार 🔶PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान; बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान 🔶अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share