🚨 सत्य संवाद | कटनी
कटनी में ‘धोबी क्राफ्ट’ का भव्य शुभारंभ, आधुनिक तरीके से कपड़ों और सोफा की सफाई की सुविधा
कटनी। शहरवासियों के लिए कपड़ों की आधुनिक और बेहतर धुलाई एवं सफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘धोबी क्राफ्ट’ के नए संस्थान का शुभारंभ किया गया। इस संस्थान में कम समय में कपड़ों को स्वच्छ और आकर्षक ढंग से धुलाई कर उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की गई है।
धोबी क्राफ्ट में कपड़ों की धुलाई, होटल के चादर एवं अन्य कपड़ों की सफाई, सोफा की साफ-सफाई और सोफा धुलाई जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
संस्थान का शुभारंभ श्री अशोक कटारे जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री श्री अक्षय श्रीवास्तव जी एवं अधिवक्ता मनोज गर्ग जी की विशेष उपस्थिति रही।
संस्थान के संचालकों ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कम समय में बेहतर, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण धुलाई सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, धोबी क्राफ्ट से नियमित रूप से कपड़ों की धुलाई कराने वाले ग्राहकों के लिए विशेष उपहार एवं गिफ्ट योजना भी तैयार की गई है।
कटनी में आधुनिक धुलाई और सफाई सेवाओं की दिशा में धोबी क्राफ्ट की यह पहल शहरवासियों के लिए एक नई और उपयोगी सुविधा साबित हो सकती है।

