सत्य संवाद डिजिटल नेटवर्क | कटनी

​कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के जबलपुर संभागीय प्रवक्ता नियुक्त

​कटनी। सामाजिक, राजनीतिक और अधिकारी-कर्मचारी क्षेत्रों में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षक कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन में संभागीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के जबलपुर संभाग का संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित रामाधार गौतम और पंडित रामनरेश त्रिपाठी की अनुशंसा पर प्रांताध्यक्ष राजकुमार दुबे ने यह नियुक्ति की है। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सिंह की सक्रियता, सबको साथ लेकर चलने की शैली और जुझारू कार्यप्रणाली का लाभ संगठन को संभाग स्तर पर मिल सके, इसी उद्देश्य से उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया है।

​संभागीय प्रवक्ता पद पर मनोनयन के बाद श्री सिंह के शुभचिंतकों और परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही प्रांतीय नेतृत्व के इस निर्णय की भी सराहना की गई है।