सत्य संवाद विशेष: कटनी में चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार, निवार पुलिस ने भेजा जेल

​कटनी (सत्य संवाद ब्यूरो): आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत निवार चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जरवाही गांव के पास राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आदतन अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

​श्मशान घाट के पास दे रहा था वारदात को अंजाम

​पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जरवाही स्थित श्मशान घाट के सामने एक युवक कमर में धारदार चाकू खोसे खड़ा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

​सूचना मिलते ही निवार पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसका कोई वैध लाइसेंस वह पेश नहीं कर सका।

​आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 6 अपराध

विवरण

जानकारी

आरोपी का नाम

किर्रा उर्फ सरमन लूनिया (35 वर्ष)

निवासी

बिचपुरा, चौकी निवार (थाना माधवनगर)

दर्ज मामला

अपराध क्रमांक 998/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट

क्रिमिनल रिकॉर्ड

थाना माधवनगर में पूर्व से 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज

पुलिस टीम की भूमिका

​पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशों व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक अरविंद कुशवाहा तथा वकील यादव की सराहनीय भूमिका रही।