*सत्य संवाद डिजिटल – विशेष रिपोर्ट*

 

सुबह संसद परिसर में एक अद्भुत और गौरवशाली दृश्य देखने को मिला। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर *भगवान बिरसा मुंडा* की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर *माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी* सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण रहा *आदिवासी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया पारंपरिक नृत्य।* ढोल-मांदल की थाप पर थिरकते, रंग-बिरंगे पारंपरिक वेशभूषा में सजे आदिवासी कलाकारों ने अपनी जीवंत संस्कृति से पूरे माहौल को देशभक्ति और गौरव से भर दिया। प्रधानमंत्री जी स्वयं आदिवासी कलाकारों की प्रस्तुति पर ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा के प्रतीक हैं। उनका बलिदान आज भी हर भारतीय को देश और संस्कृति के लिए जीने की प्रेरणा देता है।

*जय जोहार, जय बिरसा!*