समय की मांग: व्यापारियों का एकजुट होना जरूरी, कटनी में ‘कैट’ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

​कटनी: अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) जिला कटनी की एक अति महत्वपूर्ण बैठक होटल बृजवासी रॉयल में आयोजित की गई। आगामी त्योहार सीजन को देखते हुए आयोजित इस बैठक में संगठन विस्तार, नवीन कार्यकारिणी गठन और व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन हुआ।

​बैठक कैट के प्रदेश महामंत्री जीतेन्द्र पचौरी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष संदेश जैन, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी और संभागीय महामंत्री राजा सराफ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

​व्यापारी एकता और संगठन की मजबूती पर जोर

​बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “व्यापारी एकता ही व्यापारिक शक्ति है और संगठन की मजबूती ही समस्याओं का समाधान है।” वर्तमान समय में व्यापारियों के सामने कई चुनौतियां हैं, ऐसे में संगठित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास करना बेहद जरूरी है।

​वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि त्योहारों का सीजन बाजार और व्यापारिक गतिविधियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसर होता है। इस दौरान व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और आपसी समन्वय बनाए रखने में मजबूत संगठन की भूमिका अहम हो जाती है। बैठक में जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने व अधिक से अधिक व्यापारियों को इससे जोड़ने पर सहमति बनी।

​कार्यक्रम का सफल संचालन बालमुकुंद गुप्ता ने किया।

​बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद

​इस अवसर पर सुरेश सोनी, आशीष जैन, विपिन सोनी, संजय सोनी, रमाकांत दीक्षित, संजय चौदहा, आशीष कंदेले, स्वप्निल पुरवार, नीरज चौदहा, सुधीर कनकने, श्रीकांत गट्टानी, विजय पटेल, सुकांत गुप्ता, आशीष सोनी एवं सचिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।