रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा: भोपाल–रीवा के बीच कटनी होकर चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा: भोपाल–रीवा के बीच कटनी होकर चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

सत्य संवाद

कटनी / मध्य प्रदेश

विशेष

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने एक बड़ा और राहतभरा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन भोपाल से रीवा के बीच 4 जोड़ी विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें कटनी मुड़वारा स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा की बड़ी सुविधा मिलेगी।

25 से 31 अगस्त के बीच होगा संचालन

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन 25 अगस्त से 31 अगस्त के बीच विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग की समस्या से जूझ रहे यात्रियों के लिए ये स्पेशल ट्रेनें बेहद मददगार साबित होंगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यह विशेष ट्रेनें दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान मुख्य रेल स्टेशनों पर रुकेंगी:

  • ​भोपाल एवं संत हिरदाराम नगर
  • ​बीना, सागर एवं दमोह
  • कटनी मुड़वारा
  • ​मैहर, सतना एवं रीवा

रेलवे की अपील: समय रहते कराएं आरक्षण

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि एन वक्त की आपाधापी से बचने के लिए समय रहते अपना टिकट बुक करा लें। साथ ही, यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की सही समय-सारणी की जानकारी रेलवे के आधिकारिक ऐप (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।

सच्ची और सटीक खबरों के लिए पढ़ते रहें ‘सत्य संवाद’

  • Related Posts

    गंदगी फैलाई तो खैर नहीं! कटनी के मुख्य बाजार में नगर निगम का सख्त एक्शन, मौके पर ही वसूला जुर्माना

    गंदगी फैलाई तो खैर नहीं! कटनी के मुख्य बाजार में नगर निगम का सख्त एक्शन, मौके पर ही वसूला जुर्माना कटनी। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए…

    सत्य संवाद एक्सक्लूसिव: 10 दिन का गतिरोध खत्म! कटनी में आज से बहाल होगा खनिज परिवहन

    सत्य संवाद एक्सक्लूसिव: 10 दिन का गतिरोध खत्म! कटनी में आज से बहाल होगा खनिज परिवहन कटनी। खनिज परिवहन से जुड़े हाईवा वाहन संचालकों की बीते दस दिनों से चली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share