​चुनावी माहौल बनाने की कोशिश या सिर्फ बयानों का दौर? संजय सिंह की कटनी रैली पर उठे सवाल

कटनी (सत्य संवाद):

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आज सुबह कटनी आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर पार्टी के कुछ गिने-चुने कार्यकर्ताओं और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की, जिसके बाद वे सीधे सर्किट हाउस विश्राम के लिए चले गए।

​दोपहर 12 बजे घंटाघर में आयोजित जनसभा को लेकर आयोजकों द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी मैदान में अपेक्षित जनसैलाब नज़र नहीं आया। संजय सिंह और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर के भाषण को सुनने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटाने की कोशिशें की गईं, लेकिन आम जनता का रुख काफी उदासीन दिखाई दिया।

​स्थानीय मुद्दों पर ठोस रणनीति का अभाव

​कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों, संवैधानिक संस्थाओं और निजीकरण जैसे राष्ट्रीय विषयों पर बयानबाजी तो हुई, लेकिन स्थानीय मुद्दों—जैसे बुजबुजा डोकरिया के किसानों की भूमि, पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और नदियों-पहाड़ों के अवैध खनन—पर ठोस समाधान बताने के बजाय राजनीति ही हावी रही।

​स्थानीय लोगों का मानना है कि केवल चुनावी माहौल बनाने और बयानों तक सीमित रहने से कटनी की जमीनी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। भले ही आयोजक मंडल के प्रभात पांडे, सचिन शर्मा, राजय रजक, विष्णु बाजपेई और अन्य कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने में लगे रहे, लेकिन आम जनता की कम उपस्थिति ने दौरे के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

  • Related Posts

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

      🚨 सत्य संवाद | कटनी FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर? राहुल गांधी पर FIR हुई—कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।…

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी? लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share