गंदगी फैलाई तो खैर नहीं! कटनी के मुख्य बाजार में नगर निगम का सख्त एक्शन, मौके पर ही वसूला जुर्माना

गंदगी फैलाई तो खैर नहीं! कटनी के मुख्य बाजार में नगर निगम का सख्त एक्शन, मौके पर ही वसूला जुर्माना

कटनी। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। वार्ड क्रमांक 42 स्थित माधव नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹8,000 का स्पॉट फाइन वसूला गया।

​नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग टीम ने बाजार में निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा खुले में कचरा फेंकने, प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी रखने और मांस-मछली विक्रेताओं द्वारा स्वच्छता मानकों की अनदेखी पाए जाने पर यह कार्रवाई की। सामान्य मामलों में ₹200 से ₹300 और गंभीर मामलों में ₹500 से ₹1,000 तक का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया।

कार्रवाई का पूरा ब्योरा

  • प्रमुख प्रतिष्ठान और दुकानदार (कुल जुर्माना ₹4,500): माँ भगवती कलेक्शन, कमलेश प्रजापति, मिथुन चक्रवर्ती, निर्मल जेठवानी, अक्षय सुदामा धर्मपाल, शशि महेश दुर्रानी, संतोष तुलसीराम गुप्ता, गिरजा शंकर, अमर सरोज, जीवन संत रामदास, साजिद खान, सूबेदार सरोज, परिमल दादा मंडल, चंदन चिकन सेंटर और मुन्ना केवट।
  • अन्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना (कुल जुर्माना ₹3,500):
    • लीला डेयरी: ₹1,000
    • अज्जू वर्कशॉप, वीवो सर्विस सेंटर, मकबूल खान: ₹300-₹300
    • सुनील नगवानी, झुमरा मल, प्रताप राय, विष्णु, प्रीतम यादव, कृष्ण प्रोविजंस, विनोद रेस्टोरेंट, आशीष प्रजापति: ₹200-₹200

निगम की चेतावनी और अपील

​स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने स्पष्ट किया कि बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित चेकिंग जारी रहेगी और गंदगी फैलाने पर ऑन-द-स्पॉट फाइन लगाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री, वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, संदीप मोगरे, संदीप कुंडे, लीलाधर अर्खेल और संगीत शर्मा उपस्थित रहे।

​नगर निगम ने सभी व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों और घरों का कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    ​लापरवाही या दादागिरी ? दद्दा धाम कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर सड़क तक पहुंचा ‘अतिक्रमण’, प्रशासन मौन!

      स्मार्ट सिटी के दावों के बीच प्रशासनिक अनदेखी: चौड़ीकरण के बीच रोड पर तन गया ‘अतिक्रमण’, हादसे का बना सबब ​कटनी (सत्य संवाद): एक ओर जहां जिला प्रशासन और…

    कटनी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: इमरजेंसी से डॉक्टर नदारद, डॉग बाइट का मरीज इलाज के लिए एक घंटे तक भटका

    कटनी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: इमरजेंसी से डॉक्टर नदारद, डॉग बाइट का मरीज इलाज के लिए एक घंटे तक भटका ​कटनी। जिला अस्पताल कटनी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share