जनहित की पहल: दद्दा धाम गेट पर बने स्पीड ब्रेकर से थमी तेज रफ्तार वाहनों की गति, अध्यक्ष हरि शंकर शुक्ला के प्रयासों की हुई सराहना
सत्य संवाद, कटनी। दद्दा धाम गेट के पास से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को अब तेज रफ्तार वाहनों के खौफ से मुक्ति मिल गई है। कॉलोनीवासियों की मांग पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेट के समीप स्पीड ब्रेकर का निर्माण करा दिया है।

क्या थी समस्या?
दद्दा धाम गेट के मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ से चौपहिया एवं दोपहिया वाहन काफी तेज गति से आवाजाही करते थे। इसके चलते दद्दा धाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना या कॉलोनी से बाहर निकलना बेहद जोखिमभरा हो गया था। आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
निगम आयुक्त ने दिए तत्काल निर्देश
समस्या की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार को ज्ञापन सौंपकर स्पीड ब्रेकर बनवाने का अनुरोध किया था। जनहित की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल स्थल निरीक्षण कर ब्रेकर निर्माण के निर्देश दिए, जिस पर त्वरित अमल किया गया।
रहवासियों ने माना आभार
समस्या का त्वरित समाधान होने पर कॉलोनी के प्रबुद्ध नागरिकों— शेखर सिंह, गुरमुख बालानी, विजय गोखरू, दिनेश मिश्रा, राकेश सिंह, जयवीर सिंह, अनिल तिवारी, सुरेंद्र हल्दकार, सोमनाथ, दीपक अग्रवाल, राजेश शर्मा, पंचम सिंह, आशीष पटेल एवं सप्पू बाजपेयी ने आयुक्त तपस्या परिहार और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। नागरिकों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा सुदृढ़ होगी।

