कटनी में फिर चाकूबाजी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात से दहशत

कटनी। शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवां में सोमवार देर शाम काम से घर लौट रहे एक युवक पर चार युवकों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, घायल युवक अनुराग दुबे रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद चार युवकों ने उसे रोक लिया और विवाद के बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के मंगलनगर में भी चाकू हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

🔶 सत्य संवाद✍️

“सच्ची खबर, सबसे पहले”

  • Related Posts

    दद्दा धाम में फिर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल दद्दा धाम में अज्ञात चोरों का फिर धावा, डिप्टी कलेक्टर के घर को बनाया निशाना

      दद्दा धाम में फिर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल दद्दा धाम में अज्ञात चोरों का फिर धावा, डिप्टी कलेक्टर के घर को बनाया निशाना कटनी सत्य संवाद…

    भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: 10 लाख के भुगतान के बदले 50 हजार की रिश्वत मांग रहे दो बड़े इंजीनियर EOW के जाल में फंसे, रंगे हाथों गिरफ्तार

    ​ भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: 10 लाख के भुगतान के बदले 50 हजार की रिश्वत मांग रहे दो बड़े इंजीनियर EOW के जाल में फंसे, रंगे हाथों गिरफ्तार ​जबलपुर/कटनी। आर्थिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share