लघु उद्योग भारती के प्रयासों से एमएसएमई एवं उद्योग जगत के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर मिली बड़ी सफलता

लघु उद्योग भारती के प्रयासों से एमएसएमई एवं उद्योग जगत के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर मिली बड़ी सफलता

कटनी। लघु उद्योग भारती, मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं कटनी निवासी अरुण सोनी द्वारा भोपाल का दो दिवसीय प्रवास कर प्रदेश के उद्योग, कृषि प्रसंस्करण, ऊर्जा, वेयरहाउसिंग एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के निराकरण हेतु उच्चस्तरीय बैठकों एवं अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान श्री सोनी ने प्रदेश के उद्यमियों से प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके द्वारा दाल मिल एवं राइस मिल उद्योगों से जुड़े विषयों पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, कृषि सचिव निशांत वरवड़े (आईएएस) तथा मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम (आईएएस) से चर्चा की गई। वहीं निवेश प्रोत्साहन एवं एमएसएमई विभाग से संबंधित विषयों पर विभागीय प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह (आईएएस), ऊर्जा संबंधी विषयों पर ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले (आईएएस), वेयरहाउस संबंधी विषयों पर एमपीडब्ल्यूएलसी के अध्यक्ष संजय नागाइच, मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार अशोक कड़ेल, तथा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के विषयों पर विभागीय मंत्री गौतम टेटवाल, प्रमुख सचिव मनीष सिंह (आईएएस), बसंत कुर्रे (आईएएस) एवं गिरीश शर्मा (आईएएस) से भेंट कर विभिन्न विषयों के निराकरण का आग्रह किया गया।

श्री सोनी ने बताया कि इन बैठकों में केवल कटनी ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश के उद्योगों एवं उद्यमियों से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा गया। अनेक मामलों में अधिकारियों द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए तत्काल निराकरण किया गया, जबकि कई अन्य विषयों पर शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इसी क्रम में माननीय एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के निवास पर आयोजित लगभग पाँच घंटे की उच्चस्तरीय मैराथन बैठक में भी लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशभर के उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। बैठक में उद्योग आयुक्त श्री दिलीप कुमार (आईएएस) सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की अधोसंरचना सुधार, एक्सपोर्ट फ्रेट सब्सिडी, भूमि हस्तांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया, लंबित लीज प्रकरणों के निराकरण, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, एमएसएमई अनुदान किश्तों के भुगतान, टेंडर प्रक्रिया में सुधार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए। कटनी जिले के बरगवां औद्योगिक क्षेत्र के 15 वर्षों से लंबित नक्शा संशोधन प्रकरण तथा टिकरिया गारमेंट क्लस्टर के विकास कार्यों को भी गति देने के निर्देश जारी किए गए।

लघु उद्योग भारती ने प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम जगत के हित में लिए गए इन सकारात्मक निर्णयों के लिए माननीय मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा विश्वास जताया है कि इन निर्णयों से प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन को नई गति प्राप्त होगी।

  • Related Posts

    कृषि उपज मंडी बनी डंपिंग ग्राउंड: सड़ांध और गंदगी से किसान-व्यापारी बेहाल, दावों की खुली पोल

    कृषि उपज मंडी बनी डंपिंग ग्राउंड: सड़ांध और गंदगी से किसान-व्यापारी बेहाल, दावों की खुली पोल ​कटनी। शहर की सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित कृषि उपज, फल एवं सब्जी मंडी इन…

    कटनी की विदुषी सिंह बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षत्रिय समाज में हर्ष की लहर, समाज जनों ने घर पहुँचकर दी बधाई

    कटनी की विदुषी सिंह बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षत्रिय समाज में हर्ष की लहर, समाज जनों ने घर पहुँचकर दी बधाई ​सत्य संवाद, कटनी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने देश के स्वर्ण को शोषण करके दलित बनने का काम किया है विष्णु सोनी भारतीय जन मोर्चा पार्टी सतना

    *दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

    इतिहास को तोड़ मरोड़ कर नही , सच्चाई को समझकर ही आपस मे भाईचारा बढ़ेगा

    *संत रविदास जी की 650 वीं जयंती के आयोजन के लिए आयोजित हुई समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला* *गुरु रविदास ने समाज में समानता और भाईचारे की रखी नींव : दीपक टंडन सोनी*

    53वीं बार रक्तदान कर सचिन डेंगरे ने बचाई जरूरतमंद की जान, समाज सेवा में मिसाल बना परिवार

    जिले का शिक्षक आज भी चतुर्थ क्रमोन्नत- समयमान वेतनमान के लाभ से वंचित ( चार माह गये गुजरने के बाद भी नहीं जारी हो सकी पात्र शिक्षकों की चौथी क्रमोन्नत सूची)

    Share
    Share