
होटल की आड़ में चल रहा था ‘जिस्म का धंधा’, कुठला पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल; एक ‘मास्टर’ के हाथ में है कमान!
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एक नामचीन होटल इन दिनों युवाओं के बीच किसी और वजह से नहीं, बल्कि जिस्म की भूख मिटाने के मुख्य केंद्र के रूप में सुर्खियां बटोर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस होटल को युवाओं के बीच एक बदले हुए नाम (होटल सुहाने) से जाना जाता है, जहां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों का खेल धड़ल्ले से जारी है।
👤 ‘मास्टर’ के हाथ में है काले कारोबार की कमान!
हैरानी की बात यह है कि युवाओं को अनैतिक सर्विस परोसने वाले इस ठिकाने का मुख्य संचालक शिक्षा जगत से जुड़ा एक ‘मास्टर’ (शिक्षक) बताया जा रहा है। अब वह शिक्षा का मास्टर है या इस काले धंधे का, यह तो जांच का विषय है, लेकिन उसकी इस ‘मास्टरी’ की वजह से सुबह से लेकर देर शाम तक होटल में युवाओं की टोलियां पहुंचती हैं और अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है।
🚨 बाहर से बुलाई जा रही हैं ‘सर्विस एजेंट’
सत्य संवाद को मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे रैकेट के पीछे एक सोची-समझी साजिश काम कर रही है। कहने को तो यह यात्रियों के रुकने की जगह है, लेकिन यहां ‘पेड सर्विस’ के नाम पर बाहर से युवतियों को एजेंट के तौर पर बुलाया जाता है। होटल के कमरों में इस तरह का अनैतिक खेल चलता है और इसके बदले युवाओं से होटल संचालक द्वारा मोटी रकम वसूली जा रही है।
❓ सब कुछ जानकर भी क्यों खामोश है कुठला पुलिस?
सबसे बड़ा सवाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर खड़ा होता है। कुठला थाने के बिल्कुल नजदीक चल रहे इस बडे़ रैकेट की भनक पुलिस को न हो, ऐसा मुमकिन नहीं लगता। लंबे समय से चल रहे इस अनैतिक धंधे पर आज तक पुलिस की कोई बड़ी कार्रवाई न होना अब क्षेत्र के नागरिकों के बीच चर्चा और संदेह का विषय बना हुआ है। युवाओं के बीच तो यहां तक चर्चा रहती है कि “वहां कोई टेंशन नहीं है, ऊपर तक सब कुछ सेट है।”
अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद क्या पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागेगा या फिर ‘गंदा है पर धंधा है’ की तर्ज पर यह खेल ऐसे ही पर्दे के पीछे चलता रहेगा?
क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहिए ‘सत्य संवाद’ के साथ।
#KatniNews #KuthlaPolice #CrimeNews #SatyaSamvad #BreakingNews #KatniPolice
