
सावन सोमवार के पावन अवसर पर श्रीराम फाइनेंस मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने किया छठवीं बार रक्तदान
कटनी/समाचार ब्यूरो:
सावन के पवित्र महीने और सावन सोमवार के शुभ अवसर पर श्रीराम फाइनेंस के मैनेजर श्री शैलेंद्र सिंह ने रक्तदान कर समाज के सामने एक सराहनीय पहल पेश की है। उन्होंने ए पॉजिटिव (A+) ग्रुप का रक्तदान कर छठवीं बार इस महादान में अपना योगदान दिया।
रक्तदान के उपरांत अपने संदेश में शैलेंद्र सिंह जी ने कहा, “रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है। यह कई जरूरतमंदों के शरीर में जिंदगी की लौ जलाए रखने का एकमात्र माध्यम बनता है।”
उन्होंने लोगों के मन में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए अपील की कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने अपने सभी साथियों और युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
“सावन सोमवार के पुण्य पर्व पर श्रीराम फाइनेंस के मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने ए पॉजिटिव रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। यह उनका छठवीं बार का रक्तदान था। शैलेंद्र जी ने सभी से अपील की है कि रक्तदान से डरें नहीं, इससे कोई कमजोरी नहीं आती। आइए, हम सब भी इस महादान का हिस्सा बनें और किसी की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।”
