रीवा में उड़ीसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

✍️ संवाददाता

 

रीवा। गांजा तस्करी के मामले में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी आदित्य मिश्रा को उड़ीसा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रीवा शहर में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गड्डी रोड स्थित रिंग रोड के समीप एक मकान पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। इस दौरान उसकी स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की गई।

 

सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रीवा और मऊगंज जिले के विभिन्न पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उड़ीसा पुलिस ने बुधवार सुबह तड़के कार्रवाई के बाद आरोपी को स्थानीय बिछिया थाना लाकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे आगे की पूछताछ के लिए उड़ीसा ले जाया गया।

इस गिरफ्तारी के बाद रीवा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2.0” की प्रभावशीलता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि लंबे समय से फरार बताए जा रहे आरोपी तक बाहरी राज्य की पुलिस पहले कैसे पहुंच गई, जबकि स्थानीय पुलिस उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सकी।

  • Related Posts

    📰 बांग्लादेश को विश्व बैंक से बड़ी राहत: 1.10 अरब डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता मंजूर

    📍नई दिल्ली/ढाका | आर्थिक संकट से जूझ रहे बांग्लादेश को विश्व बैंक का बड़ा सहारा   बांग्लादेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बीच विश्व बैंक ने 1 अरब 10 करोड़…

    विश्व बैंक का बड़ा ऐलान: बांग्लादेश को 1.10 अरब डॉलर की आपातकालीन मदद

    📍ढाका/नई दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रहे बांग्लादेश को विश्व बैंक ने 1.10 अरब डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह राशि खाद्य सुरक्षा, उर्वरक आयात, ऊर्जा आपूर्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीवा में उड़ीसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

    📰 बांग्लादेश को विश्व बैंक से बड़ी राहत: 1.10 अरब डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता मंजूर

    विश्व बैंक का बड़ा ऐलान: बांग्लादेश को 1.10 अरब डॉलर की आपातकालीन मदद

    वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, ट्रेन लेट होने पर IRCTC देगी ये खास मुफ्त सुविधा

    कृषि उपज मंडी बनी डंपिंग ग्राउंड: सड़ांध और गंदगी से किसान-व्यापारी बेहाल, दावों की खुली पोल

    भरत तिवारी को न्याय दो! कटनी ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों को फांसी की मांग

    Share
    Share