निगमाध्यक्ष ने शिक्षक की अनुकरणीय सेवाओं का किया सम्मान

कटनी /लगातार व्यालिस वर्षों तक शिक्षा विभाग को अपनी सेवाएं देकर बीते कुछ माह पूर्व सेवा निवृत्त हुए शिक्षक मार्तण्ड सिँह राजपूत की सेवाओं का सम्मान एक बार पुनःनगरपालिक निगम के अध्यक्ष पं.मनीष पाठक द्वारा साल, श्रीफलऔर माल्यार्पण कर के किया गया। गत दिवस नगरनिगम परिसर में आजाद अध्यापक संघ के द्वारा संगठन के वार्षिक कैलेंडर विमोचन और शिक्षक संवाद  कार्यक्रम का आयोजन निगमाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें संगठन के जिला, तहसील, व विकासखंड के सभी पदाधिकारी गणों की मौजूदगी साफ देखी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जँहा एक ओर कटनी विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीरजामीता अर्नाल्ड की उपस्थिति थी, वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजू भईयाbव देवरी हटाई प्राचार्य श्रीमती कल्पना मिश्रा,विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचसीन रहीं।सभी वक्ताओं ने शिक्षक श्री राजपूत की शिक्षा विभाग को प्रदान की गयी वयालीस वर्षीय सेवाओं की सराहना करते हुए,उनसे अब और दूनी रफ़्तार से कमजोर,शोषित और जरूरतमंद अधिकारीयों, कर्मचारियों और समाज के अत्यंत पिछड़े लोगों का सहयोग कर उनकी रोजमर्रा की समस्यायओं से उन्हें निजात दिलाने में अपनी प्रभावी ऊर्जा का व्यय समाज हित में करने पर जोर दिये। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी और उपस्थित जनों का आभार राजेश चौबे और संजय मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    भरत तिवारी को न्याय दो! कटनी ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों को फांसी की मांग

    ​भरत तिवारी हत्याकांड: कटनी ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग ​कटनी (सत्य संवाद)। बिहार में पुलिस द्वारा निहत्थे युवक भरत तिवारी की…

    कटनी की विदुषी सिंह बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षत्रिय समाज में हर्ष की लहर, समाज जनों ने घर पहुँचकर दी बधाई

    कटनी की विदुषी सिंह बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षत्रिय समाज में हर्ष की लहर, समाज जनों ने घर पहुँचकर दी बधाई ​सत्य संवाद, कटनी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    📰 बांग्लादेश को विश्व बैंक से बड़ी राहत: 1.10 अरब डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता मंजूर

    विश्व बैंक का बड़ा ऐलान: बांग्लादेश को 1.10 अरब डॉलर की आपातकालीन मदद

    वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, ट्रेन लेट होने पर IRCTC देगी ये खास मुफ्त सुविधा

    कृषि उपज मंडी बनी डंपिंग ग्राउंड: सड़ांध और गंदगी से किसान-व्यापारी बेहाल, दावों की खुली पोल

    भरत तिवारी को न्याय दो! कटनी ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों को फांसी की मांग

    कटनी की विदुषी सिंह बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षत्रिय समाज में हर्ष की लहर, समाज जनों ने घर पहुँचकर दी बधाई

    Share
    Share