*दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
👇
===============================
*1* सरकार इस महीने संसद का स्पेशल सेशन बुला सकती है, महिला आरक्षण, परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान; अभी तक मानसून सेशन खत्म नहीं हुआ
*2* गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रहार, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, और कानून का ऐसा राज, जिसमें किसी भी नागरिक को डर के साये में जीने के लिए मजबूर न होना पड़े।
*3* पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने कहा कि पंजाब आज नशीले पदार्थों, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध के बढ़ते खतरों से जूझ रहा है। भगवंत मान सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पंजाब के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
*4* नई दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार, 16 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस के आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
*5* सुप्रीम कोर्ट- CJP प्रदर्शन रोकने पर आदेश देने से इनकार, कहा- किसी के लिए प्रदर्शन जरूरी, किसी के लिए मूंगफली बेचना; दावा- इससे रोजाना ₹200 करोड़ का नुकसान
*6* सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि अगर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से घोषित ‘तिरंगा विरोध प्रदर्शन’ के कारण दिल्ली के कनॉट प्लेस को बंद करने से कारोबार का कोई गैर-कानूनी नुकसान होता है, तो कोर्ट अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करेगा
*7* सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन के चलते कारोबार को गैरकानूनी नुकसान हुआ, तो मुआवजा दिया जा सकता है। सीजेआई सूर्य कांत ने उम्मीद जताई कि सभी समझदारी से काम लेंगे और छोटे दुकानदारों की आजीविका का ध्यान रखेंगे
*8* दिल्ली किराना समिति और अन्य व्यापारिक संगठनों ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि मध्य दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों से बड़े स्तर पर व्यवधान पैदा हो सकता है। इससे त्योहारों के मौसम में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होगी और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वकील के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जरूरी मानते हुए अगली सुनवाई 26 अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध की है
*9* मोदी जी, अफसर उलझन में हैं मैं समझा दूं’: रुबियो के दौरे पर राहुल का तंज, कहा- कुछ कहेंगे या मुझसे जवाब लेंगे, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है
*10* SIR पर राहुल गांधी की घेराबंदी का BJP ने बनाया तोड़, सांसद-विधायकों को मैदान में उतारा; 24 पन्नों का ‘प्लान’ तैयार
*11* इस प्रस्तावित अभियान के तहत, भाजपा जनता के सामने तथ्य रखेगी ताकि एसआईआरऔर निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों और आरोपों का जवाब दिया जा सके। पार्टी के सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों तक इस अभियान को पहुंचाएं
*12* बांग्लादेश की तर्ज पर बदलाव चाहती है कांग्रेस’: विपक्ष पर बरसे राजनाथ सिंह, कहा- युवाओं को बना रही है मोहरा
*13* रिलायंस बोला-कॉम्पिटीशन से कभी नहीं डरे, स्टारलिंक का स्वागत है, मस्क का आरोप था- मुकेश अंबानी ने भारत में कंपनी की एंट्री रुकवाई
*14* पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 5 गुना बढ़ी, ₹2.50 हुई, डीजल पर ₹7.50 घटाया; देश में फ्यूल की कमी रोकने के लिए लिया फैसला
*15* बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर
==============================
