*.. जय श्री राम*
मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार
🔶राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में किए नए राज्यपाल नियुक्त, राजेंद्र अर्लेकर को मिली तमिलनाडु की जिम्मेदारी
🔶J&K : घुसपैठ की कोशिश नाकाम! लश्कर तोयबा के कमांडर सहित 4 आतंकियों की मौत
🔶योगी को संभल और अखिलेश को गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए: Owaisi
🔶जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भूल जाएं, सरकार ने दिल्ली में तय कर दिए ये 3 जगह
🔶बैंक भर्ती फर्जीवाड़ा-CBI का 6 राज्यों में छापा, 4 गिरफ्तार: 5 साल पुराने रिकॉर्ड खंगाले, आंखों के स्कैन में 172 फर्जी अफसर मिले; सबकी नौकरी जाएगी
🔶देश में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल से बिजली सप्लाई होगी: IIT बॉम्बे ने बनाया, केरलम में शुरुआत; इससे बिजली बिल में 30% की कमी आई
🔶कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत का किस बात पर मांगा इस्तीफा, फिर हटाया पोस्ट
🔶सीजेआई का कांग्रेस नेताओं को जवाब- कोर्ट मताधिकारों पर सुनवाई कर रहा है आप भी याचिका दे सकते हैं
🔶तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान का डंका, देश भर में ‘नंबर-1’ बन रच दिया इतिहास, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगाई मुहर
🔶इंडियन आर्मी ने डिफेंस फोर्सेज के लिए भारत राइस लॉन्च किया, सैनिकों के मिले फीडबैक के बाद तैयार हुआ
🔶पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका लगाई, राहुल ने आज विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया
🔶राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं: वह अपराधी नहीं, उनसे गड़बड़ी कराई जा रही; वे इस्तीफा देकर रास्ते से हटें
🔶सुप्रीम कोर्ट बोला- फॉर्म-6 पर हमने कोई फैसला नहीं दिया: न हमारे सामने आया, न मंजूर किया ना ही नामंजूर किया; बिहार SIR पर सुनवाई
🔶महाराष्ट्र में सनसनीखेज वारदात: शादी की तीसरी रात पति और परिवार को जहर देकर भागी दुल्हन, गिरफ्तार|
🔶आरबीआई के ‘मास्टरस्ट्रोक’ से संभला रुपया; डॉलर के मुकाबले 98 पैसे की ऐतिहासिक छलांग, ₹95.75 पर पहुंचा
🔶’मुझे और मेरे परिवार को मानसिक प्रताड़ित किया’, अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप
🔶पश्चिम बंगाल में ‘डायल 112’ सेवा का आगाज, 10 मिनट में पुलिस सहायता पहुंचाने का लक्ष्य
🔶महाराष्ट्र PSC पेपर लीक की जांच के लिए कमेटी बनी: तुकाराम मुंढे सेक्रेटरी नियुक्त; चेयरमैन छुट्टी पर गए, 10 दिन बाद अभ्यर्थियों का प्रदर्शन खत्म
🔶दिल्ली में नगर निगम ने 47 जर्जर बिल्डिंग गिराईं: 282 सील कीं; 5 दिन पहले इमारत गिरने से 5 की मौत हुई थी
🔶कैंसर की दवाओं पर 30% से ज्यादा मुनाफे पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- दूसरी दवाइयों की कीमत पर कंट्रोल क्यों नहीं; 27 अक्टूबर तक जवाब मांगा
*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी बातें*
👇
*===============================*
*1* जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं होगा, सरकार ने रोक लगाई,CJP ने यहीं 36 दिन धरना दिया था, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था
*2* दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थलों में बदलाव करते हुए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया है। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को नए स्थल बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया।
*3* राहुल बोले- विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात, इसमें कोई भी आ सकता है; कार्यकर्ता बाराखंभा रोड पर जुटे, थोड़ी देर में मार्च शुरू होगा
*4* राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग भी सरकार से नाराज हैं। उनके मुताबिक, पुलिसकर्मी पूछते हैं कि युवाओं को उनसे क्यों पिटवाया जा रहा है, क्योंकि वे बच्चों के साथ बदसलूकी नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग युवाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि सरकार वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं
*5* राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला। राहुल के मुताबिक, सीजेआई ने जवाब में याचिका दायर करने को कहा। उन्होंने बताया कि वह और इंडिया गठबंधन के सांसद आज सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर करेंगे।
*6* दिल्ली में प्रदर्शन-पाबंदियों पर CJI बोले- यह मेरा मुद्दा नहीं, विपक्ष से मुलाकात पर कहा- नहीं मिलने की वजह बता चुका; राहुल बोले- याचिका लगाएंगे
*7* नाच न जाने आंगन टेढ़ा’: कांग्रेस पर शिवराज के तीखे तंज, कहा- राम जी के विरोधी आज शिवजी की बरात की बात कर रहे
*8* CJP का दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे; दीपके बोले- हिरासत का अधूरा वीडियो दिखाया
*9* ‘अब पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर…’, धरने की जगह बदलने के फैसले पर बोले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके
*10* राजस्थान- भाजपा के पूर्व-विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला, परिजन बोले- पुलिस मौके पर नहीं पहुंची
*11* मणिपुर में व्यक्ति का कटा सिर लौटाने की मांग, सरकार को नगा संगठन का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 2 दिन में 10 हत्याएं; दो जिलों में कर्फ्यू
*12* मुंबई: आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे समेत 25 नेताओं पर FIR, शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के बाद पुलिस का एक्शन
*13* देश में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल से बिजली सप्लाई होगी, IIT बॉम्बे ने बनाया, केरलम में शुरुआत; इससे बिजली बिल में 30% की कमी आई
*14* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर
*==============================*
