पितृमोक्ष अमावस्या पर मुक्तिधाम परिसर में होगा 5100 दीपों का प्रज्वलन

श्री बधाई उत्सव कमेटी, कटनी की पहल — पूर्वजों की स्मृति में एक दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील

कटनी। पितृमोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर श्री बधाई उत्सव कमेटी, कटनी द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में एक दीप प्रज्वलित करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को मुक्तिधाम परिसर, नदीपार, कटनी में 5100 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा समाज में पारिवारिक संस्कारों और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर मुक्तिधाम परिसर में दीप प्रज्वलित कर अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।

श्री बधाई उत्सव कमेटी, कटनी ने नगरवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने पूर्वजों के नाम एक दीप अवश्य प्रज्वलित करें और इस सामूहिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बनें।

कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक मुक्तिधाम, नदीपार, कटनी में आयोजित होगा।

इस आयोजन में सहयोगी संस्थाओं के रूप में श्री बजरंग बाल रामायण समाज, कटनी; श्री मुक्तिधाम विकास समिति, कटनी; कटनी टेंट एंड लाइट एसोसिएशन, कटनी तथा श्री राजयोग केंद्र, सिविल लाइन, कटनी का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कमेटी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित उपस्थित होकर पूर्वजों की स्मृति में दीप प्रज्वलित करें और इस भावपूर्ण आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

आइए, हम सब मिलकर एक दीप प्रज्वलित करें — अपने पूर्वजों के नाम।

आयोजक:
श्री बधाई उत्सव कमेटी, कटनी

स्थान: मुक्तिधाम परिसर, नदीपार, कटनी
दिनांक: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार
समय: शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक