*.. जय श्री राम*
*गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶सऊदी अरब के दो एयरपोर्ट पर हमले, 3लोगों की मौत; 36 घायल, हूतियों ने ली जिम्मेदारी
🔶आसमान में IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर बाल-बाल बचे
🔶गुजरात से दिल्ली तक, 25 साल का सफर… आडवाणी से मिलने पहुंचे PM मोदी
🔶महंगाई का एक और झटका, फिर बढ़े डिटर्जेंट के दाम, Wheel, Surf Excel और Rin हुए महंगे
🔶ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा: राहुल गांधी
🔶नेपाल में फिर बारिश का कहर; नदियों में उफान का खतरा, 9 जिलों को अलर्ट
🔶कांग्रेस और सीजेपी के बीच अराजकता फैलाने की होड़, यह आंदोलन राजनीतिक हो गया : फडणवीस
🔶पाक छोड़ो अब बलूच लड़ाकों ने जलाए चीन के ‘हाथ’, ग्वादर जा रहा कार्गो फूंक डाला
🔶पाक के बुरे हाल, 165 रुपये किलो हुआ आटा, 50 ग्राम की रोटी की कीमत 30 रुपये
🔶प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम और युगांतकारी अध्याय : अमित शाह
🔶वायुसेना की क्षमता बढ़ी लेकिन रफ्तार और तेज करनी होगी: एयर चीफ मार्शल सिंह बोले- फाइटर प्लेन एमके 1A में देरी चिंता की बात
🔶सुप्रीम कोर्ट चुनाव-आयुक्तों की नियुक्ति वाले फैसले की जांच करेगा: सुनवाई कर रहे जजों में सहमति नहीं थी; आयुक्तों के नियुक्ति पैनल से CJI को हटाने का मामला
🔶मानसून सत्र स्थगित होने के बाद भी खत्म नहीं हुआ: संसद 54 दिन से बिना बैठक के, 37 साल का रिकॉर्ड टूटा; विशेष सत्र की अटकलें
🔶महाराष्ट्र में इंडियनऑयल अधिकारी पर 7 बार चाकू से हमला: मौत; पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे थे, पेट्रोलियम मंत्री बोले- जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो
🔶दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी: गर्भवती समेत 3 की मौत, 8 घायल; 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
🔶अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नया प्रस्ताव: नौकरी के लिए 70 हजार डॉलर फीस; भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किल?
🔶झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, रांची के हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस
🔶सपा पर सीएम योगी का बड़ा हमला… राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम
🔶श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी गिरफ्तार, सरकारी बैंक से 1 करोड़ रुपये के कथित गबन का आरोप
🔶त्योहारों से पहले सरकार का बड़ा फैसला: व्यापारियों के लिए चीनी स्टॉक सीमा घटाकर 1000 क्विंटल की,जमाखोरी पर लगेगी लगाम
🔶दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को मिली मंईयां सम्मान योजना की किस्त, खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
🔶कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार: 2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड भी जब्त, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़ाए
🔶IIT बॉम्बे- नकल करते पकड़े जाने पर सीधे कार्रवाई नहीं: पहले छात्र का पक्ष सुनेंगे, नया ड्राफ्ट तैयार; साहिल सुसाइड केस के बाद फैसला
1* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार सुबह नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थिति जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआईI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम 10 अक्तूबर तक चलेगा
*2* जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी, वयोवृद्ध नेता से लिया आशीर्वाद
*3* राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में; राहुल बोले- CEC की नियुक्ति अवैध, इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे,दो घंटे बाद रिहा
*4* प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल को उठाकर बस में बैठाया, रेस्टोरेंट में लंच, फिर जंतर-मंतर रवाना, रोका तो रास्ते में धरना,
*5* कांग्रेस ने बुधवार को विपक्षी सांसदों को रोके जाने और नेताओं की हिरासत के विरोध में 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाने का एलान किया है। पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित तौर पर बलपूर्वक व्यवहार और लाठीचार्ज का आरोप लगाया
*6* नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते’, हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को दी खुली चेतावनी
*7* राहुल ने 48 में से 14 घंटे सड़क पर बिताए, जमीन पर बैठकर खाना खाया; तीन बार हिरासत में; पिछले 3 सालों में सबसे ज्यादा एक्टिव
*8* नए समय के आंदोलन: विरोध-प्रदर्शन की आड़ में बढ़ती अराजकता लोकतंत्र के लिए खतरा,सभी गांधी और जेपी का नाम लेते हैं, लेकिन उनकी मर्यादा, नैतिक बल और भाषा का कितने लोग ख्याल रखते हैं?
*9* कांग्रेस का संवैधानिक मर्यादा से कोई लेना-देना नहीं, अराजकता फैलाना है उसका मकसद: भाजपा
*10* विरोध के बीच चुनाव आयोग एक्टिव, नए वोटरों को जोड़ने के लिए शुरू हुआ स्पेशल ड्राइव
*11* CJP बोली- क्या BJP गृहयुद्ध करवाना चाहती है, कहा- CEC के खिलाफ 10 अक्टूबर से प्रदर्शन; प्रधान के इस्तीफे के लिए 36 दिन धरना दिया था
*12* CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी, बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; राठी बोले-लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट
*13* कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद भी जब्त, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़ाए
*14* बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, सरकार का सलाहकार नियुक्त
*15* झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज
*16* महाराष्ट्र में इंडियनऑयल अधिकारी पर 7 बार चाकू से हमला, मौत; पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे थे, पेट्रोलियम मंत्री बोले- जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो
*17* वायुसेना की क्षमता बढ़ी लेकिन रफ्तार और तेज करनी होगी, एयर चीफ मार्शल सिंह बोले- फाइटर प्लेन एमके 1A में देरी चिंता की बात
*18* अन्न बचाने की मुहिम…11 महीने में 15 करोड़ लोग जुड़े, पुष्पगिरी में 11वां महाअभियान; भागवताचार्य रमेश भाई बोले- उपवास से दिनचर्या में अनुशासन
*19* जीएसटी काउंसिल की आज होने वाली अहम बैठक में रिफंड, पंजीकरण, रिटर्न भरने समेत कई मामलों में सुधारों को हरी झंडी मिल सकती है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी
*20* सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के चुनाव चिह्न विवाद पर गुरुवार को सुनवाई होगी। इससे पहले मंगलवार को सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से सवाल किया कि क्या दलबदल के “सांविधानिक पाप” के आरोपी लोगों पर भी पार्टी के चुनाव चिह्न से जुड़ी भावना लागू होनी चाहिए। बता दें कि उद्धव ठाकरे की ओर से दायर एक संबंधित याचिका में निर्वाचन आयोग के उस फैसले को चुनौती दी गई है,
*21* दिग्गज दिवंगत अभिनेता राज कुमार अपनी दमदार आवाज, बेबाक अंदाज और यादगार डायलॉग्स के लिए आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। पुलिस की नौकरी छोड़कर फिल्मों में आए राज कुमार ने करीब चार दशक के करियर में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। आज उनकी 100 जयंती है
*22* इजराइल में 20 दिन बाद वोटिंग, नेतन्याहू हार सकते हैं, हमास हमले ने बदली देश की राजनीति; वामपंथ कमजोर, अरब पार्टियां अछूत बनीं
*23* सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। एक पॉडकास्ट में वुसिक ने कहा कि मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण शक्ति बनाया और देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हालांकि, उन्होंने कथित प्रयासों के पीछे किसी व्यक्ति या समूह का नाम नहीं लिया।
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
