बहुत बड़ी खबर है, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए इंडियन एक्सप्रेस को 81 लाख रुपया दिया।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान इंडियन एक्सप्रेस को 81 लाख रुपये दिए। चुनाव आयोग के अंदर मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद की खबरों को लेकर इंडियन एक्सप्रेस अभी काफी चर्चा में है और महेश जेठमलानी ने पहले उसपर झूठी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाया और फिर कांग्रेस से मिले पैसों को ‘साक्ष्य’ के तौर पर दिखाकर दोनों के बीच गहरी साठगांठ का दावा किया है।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने रविवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक बहुत लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इंडियन एक्सप्रेस अखबार अपने संस्थापक के संकल्पों को भुलाकर कांग्रेस और उसकी सहयोगियों की कठपुतली बन चुका है। लेकिन, सोमवार को वह कुछ आंकड़ों के साथ सामने आए, जिसे उन्होंने कांग्रेस और इंडियन एक्सप्रेस के बीच साठगांठ के सबूत के तौर पर पेश किया है।