🔥 कटनी में गरजे करणी सेना जिला अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह सोलंकी – आरक्षण अब जाति पर नहीं, गरीबी पर दो! 🔥
कटनी (आज) – आज कटनी की धरती पर करणी सेना ने हुंकार भरी है। जिला अध्यक्ष श्री सूर्यपाल सिंह सोलंकी जी ने सर्व समाज को एक मंच पर एकत्रित कर आरक्षण व्यवस्था पर सीधा प्रहार किया।
तीखे शब्दों में जिला अध्यक्ष ने कहा –
“बहुत हुआ जाति के नाम पर आरक्षण का खेल! अब आरक्षण गरीबी देखकर दिया जाए, जाति देखकर नहीं। जो अमीर बनकर भी आरक्षण की मलाई खा रहे हैं, वो गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं।”
उन्होंने साफ चेतावनी दी कि गरीब चाहे किसी भी समाज, किसी भी वर्ग का हो, उसे उसका हक मिलना ही चाहिए।
बड़ा ऐलान –
सोलंकी जी ने ऐलान किया है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की इस लड़ाई के लिए करणी सेना अब सड़कों पर उतरेगी। “हम एक ऐसा ऐतिहासिक और जोरदार आंदोलन खड़ा करेंगे जो सरकार को सोचने पर मजबूर कर देगा और साबित कर देगा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण ही सच्चा न्याय है।”
आज का यह कार्यक्रम सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि गरीबों के हक की लड़ाई की शुरुआत है।


