सीएसपी मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, भाजयुमो ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सीएसपी मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, भाजयुमो ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

कटनी। कटनी नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) से जुड़े जमीन की खरीद-फरोख्त एवं हत्या के मामले में सामने आए आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले में नामजद सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की गई।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सीएसपी से जुड़े मामले में साजिशपूर्वक जमीन की अनाधिकृत खरीद-फरोख्त किए जाने तथा हत्या के मामले में डिफॉल्ट बेल का रास्ता साफ करने के बदले आरोपी से करोड़ों रुपये की जमीन कौड़ियों के दाम में खरीदे जाने के आरोप सामने आए हैं। भाजयुमो ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
ज्ञापन में कांग्रेस पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू के पिता मारूफ अहमद हनफी एवं अन्य लोगों के नाम सामने आने का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। साथ ही कांग्रेस पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की गई है। भाजयुमो ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की संलिप्तता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, आईजी जबलपुर एवं कलेक्टर कटनी को भी मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

  • Related Posts

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    आभार अभिनंदन आभार बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम इस सफ़लता के पीछे7 वर्षों का संघर्ष मेहनत अर्थ समय सब लगा तब जाकर शहर को विलुप्त…

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    🙏🚩🚩जय श्री राम🚩🚩🙏 सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार 🔶PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान; बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान 🔶अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share