कटनी में ‘ऑपरेशन शिकंजा’: शैडो एरिया में पुलिस की दबिश, दो चाकूबाज गिरफ्तार, शराब और जुए पर भी कसा शिकंजा

कटनी में ‘ऑपरेशन शिकंजा’: शैडो एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चाकूबाज गिरफ्तार

सत्य संवाद, कटनी। शहर में अपराधों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के चिन्हित शैडो एरिया में सघन सर्चिंग अभियान चलाकर धारदार हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अवैध शराब और जुए के मामलों पर भी शिकंजा कसा गया।

बैलट घाट और रेलवे ग्राउंड से दबोचे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश और थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 अगस्त को बैलट घाट, रेलवे ग्राउंड सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्धों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान रेलवे ग्राउंड में प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पास कन्हैया बर्मन (22) को बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया। वहीं बैलट घाट मोड़ से शुभम निषाद (26) को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अवैध शराब और जुए पर भी पुलिस की गाज

अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 पाव देशी शराब और 3 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इसमें संदीप निषाद, शोभित मांझी और शैलेष कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में विक्रम गुप्ता, भारत खरारे, पवन कोल और अभिषेक सेन को पकड़ा गया। इसके अलावा, नई बस्ती (सिंधी गली) में जुआ फड़ पर दबिश देकर दो आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के शैडो एरिया और संवेदनशील इलाकों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सर्चिंग और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    कटनी में तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर: तीन अलग-अलग हादसों में कई घायल, पुलिस ने दर्ज किए मामले ​कटनी (सत्य संवाद डिजिटल न्यूज़)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर 1 साल से कर रहा था शोषण, बड़वारा पुलिस ने दबोचा

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर 1 साल से कर रहा था शोषण, बड़वारा पुलिस ने दबोचा ​ सत्य संवाद न्यूज कटनी। शादी का झांसा देकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share