
कटनी। नगर निगम की समय-सीमा (टीएल) बैठक में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ⭐ सीएम हेल्पलाइन, ⭐ प्रधानमंत्री आवास योजना, ⭐ अमृत योजना, ⭐ पेयजल व्यवस्था, ⭐ ई-केवाईसी, ⭐ राजस्व प्रकरण और ⭐ स्वनिधि योजना सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
निगमायुक्त ने ⭐ शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज की त्वरित मरम्मत और जल गुणवत्ता की नियमित जांच पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित नामांतरण प्रकरणों को शीघ्र निपटाने, अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने तथा अवैध निर्माण और जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही ⭐ ई-केवाईसी कार्य में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने और सभी विभागों को नियमित फॉलोअप के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
🔶 सत्य संवाद✍️
“सच्ची खबर, सबसे पहले”
