नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5.05 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया में पांचवां स्थान फिर से प्राप्त कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने ताइवान और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ दिया।
वहीं, देश के रियल एस्टेट सेक्टर में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। बढ़ती संपत्ति कीमतों के चलते 7 प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई है। जून तिमाही में कुल 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई।
उधर, सप्ताह के कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 372 अंक टूटकर 76,728 और निफ्टी 110 अंक फिसलकर 23,946 पर बंद हुआ। सबसे अधिक दबाव ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला।
🔶 सत्य संवाद ✍️
“सच्ची खबर, सबसे पहले”
