नई दिल्ली। स्वदेशी रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। भारतीय रक्षा उपकरणों की वैश्विक स्तर पर मांग तेजी से बढ़ रही है और देश का रक्षा निर्यात अब 80 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है। खासकर ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर कई देशों ने गहरी रुचि दिखाई है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों ने भारत को वैश्विक हथियार बाजार में मजबूत पहचान दिलाई है।
🔶 सत्य संवाद ✍️
“सच्ची खबर, सबसे पहले”
