
कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था के लिए रविवार गौरवपूर्ण रहा, जब जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा की उपस्थिति में 13 पुलिस थानों और 3 पुलिस कार्यालयों को आईएसओ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। एनकेजे थाना परिसर में आयोजित समारोह में अधिकारियों ने प्रमाणन को पुलिस सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनविश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान आईजी ने विभिन्न थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। समारोह में प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर आईएसओ प्रक्रिया पर प्रस्तुति, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन और स्मारिका का विमोचन भी किया गया। यह उपलब्धि जिले की पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
🔶 सत्य संवाद✍️
“सच्ची खबर, सबसे पहले”
