कटनी: आधी रात सड़कों पर उतरी यातायात पुलिस; SP के निर्देश पर पैदल मार्च, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

कटनी: आधी रात सड़कों पर उतरी यातायात पुलिस; SP के निर्देश पर पैदल मार्च, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

कटनी (सत्य संवाद समाचार)। शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आमजन को सुगम व सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए कटनी पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर पैदल भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी ने संभाली कमान, हटाया अतिक्रमण

​यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह अपने दल-बल के साथ आधी रात को शहर की सड़कों पर पैदल मार्च करते नजर आए। इस अभियान के दौरान सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया गया। वहीं, नो-पार्किंग जोन में खड़े पाए गए वाहनों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई और कई वाहनों के ई-चालान भी काटे गए।

​सड़क पर सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम ने रास्तों में लगाए गए डिवाइडर कोन और यातायात संकेतकों (साइन बोर्ड्स) को भी व्यवस्थित कराया, ताकि रात के अंधेरे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

चालान के साथ-साथ समझाइश भी

​निरीक्षण के दौरान पुलिस केवल कार्रवाई तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि देर रात सड़कों पर मिले आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। थाना प्रभारी ने लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी।

अभियान में ये रहे शामिल

​देर रात तक चले इस सघन चेकिंग अभियान में यातायात सूबेदार सोनम उइके, उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक राजकुमार सहित यातायात थाने के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद रहे।

कटनी पुलिस की अपील:

“शहर की यातायात व्यवस्था को सुंदर और सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहरवासी कृपया नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े न करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।”

 

सत्य संवाद समाचार की रिपोर्ट।

  • Related Posts

    सड़क सुरक्षा: सेंट पॉल स्कूल झिंझरी के पास छुट्टी के समय भारी वाहनों के नो-एंट्री की मांग, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    सड़क सुरक्षा: सेंट पॉल स्कूल झिंझरी के पास छुट्टी के समय भारी वाहनों के नो-एंट्री की मांग, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन ​कटनी (संवाद)। शहर के झिंझरी कछगवां स्थित सेंट…

    प्रशासन मौन, हौसले बुलंद: जुहुली-जूहूला सुर्खी टैंक के पास दिनदहाड़े मुरुम का अवैध खनन, सरकार को लाखों का चूना

    प्रशासन मौन, हौसले बुलंद: जुहुली -जूहूला सुर्खी टैंक के पास दिनदहाड़े मुरुम का अवैध खनन, सरकार को लाखों का चूना ​कटनी। जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों की तस्करी थमने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क सुरक्षा: सेंट पॉल स्कूल झिंझरी के पास छुट्टी के समय भारी वाहनों के नो-एंट्री की मांग, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण: श्री हरि गोविंद गौशाला में गौसेवकों ने लिया परिसर को पूरी तरह हरित बनाने का संकल्प

    🌟 न्याय प्रिय विधायक 🌟 पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विधायक का खुला समर्थन, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग।

    बड़खेरा में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय

    भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: 10 लाख के भुगतान के बदले 50 हजार की रिश्वत मांग रहे दो बड़े इंजीनियर EOW के जाल में फंसे, रंगे हाथों गिरफ्तार

    प्रशासन मौन, हौसले बुलंद: जुहुली-जूहूला सुर्खी टैंक के पास दिनदहाड़े मुरुम का अवैध खनन, सरकार को लाखों का चूना

    Share
    Share