ब्यौहारी SDM कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

​

शहडोल/रीवा | लोकायुक्त संभाग रीवा ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी मुहिम को तेज करते हुए बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। शहडोल जिले के ब्यौहारी स्थित अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कार्यालय में पदस्थ क्लर्क (भृत्य) वीर सिंह जाटव को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

​यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

​मामला: आदेश की कॉपी के बदले मांगी थी ‘कमीशन’

​शिकायतकर्ता सुरेश कुमार जायसवाल (निवासी ग्राम निपानिया, पपौंध) ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती अंकेता जायसवाल ने ग्राम पपौंध में एक भूमि (रकबा 1020/4/1/1) खरीदी थी। इस भूमि से संबंधित एक विवाद की अपील SDM कार्यालय ब्यौहारी में चल रही थी।

​जब मामले में फैसला हुआ और सुरेश जायसवाल ने आदेश की प्रति (Order Copy) मांगी, तो बाबू वीर सिंह जाटव ने इसके एवज में 20,000 रुपये की अवैध मांग की। सौदा तय होने के बाद इसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई।

​लोकायुक्त की घेराबंदी और रंगे हाथों गिरफ्तारी

​शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के अनुसार:

  • ​दिनांक: 06 मई 2026 (बुधवार)
  • ​स्थान: SDM कार्यालय, ब्यौहारी
  • ​कार्रवाई: जैसे ही आवेदक ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपये आरोपी वीर सिंह जाटव को दिए, पहले से घात लगाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के हाथ धुलाते ही वे गुलाबी हो गए।

​आरोपी का विवरण

  • ​नाम: वीर सिंह जाटव (40 वर्ष)
  • ​पद: क्लर्क (भृत्य), SDM कार्यालय ब्यौहारी
  • ​निवासी: मूलतः जिला मुरैना (हाल पता: सिविल कॉलोनी ब्यौहारी)

​टीम और कानूनी धाराएं

​इस सफल ट्रैप की कार्रवाई निरीक्षक एस. राम मरावी और उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम द्वारा की गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

​बने रहिए ‘सत्य संवाद समाचार’ के साथ, हम पहुंचाते हैं आप तक सच की हर खबर।