मिशन चौक में सीवर खुदाई के दौरान बेशकीमती केबलों की खुली लूट: पुलिस की मौजूदगी में ‘सरकारी खजाने’ पर हाथ साफ

मिशन चौक में सीवर खुदाई के दौरान बेशकीमती केबलों की खुली लूट: पुलिस की मौजूदगी में ‘सरकारी खजाने’ पर हाथ साफ

कटनी। शहर के हृदय स्थल मिशन चौक पर इन दिनों सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन विकास की इस खुदाई के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र के अंतर्गत मिशन चौक पुल के आगे हो रही खुदाई में बीएसएनएल की पुरानी और कीमती तांबे (कॉपर) की केबलें निकल रही हैं, जिन्हें लूटने के लिए होड़ मची हुई है।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह है कि जहाँ एक ओर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है, वहीं दूसरी ओर रंगनाथ नगर पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ही केबलों को बेधड़क काटा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ पेशेवर अपराधी महिलाओं और मासूम बच्चों को ढाल बनाकर 15 से 20 फीट गहरे गड्ढों में उतार रहे हैं ताकि वे आरी से इन कीमती केबलों को काट सकें। जब मीडिया कर्मी मौके पर कवरेज के लिए पहुँचे, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी कैमरे से नजरें चुराते और भागते हुए नजर आए। पूछने पर वे वारंट तामील करने या ड्राइवर होने जैसे खोखले बहाने बनाते दिखे।

बड़े हादसे को आमंत्रण

सीवर लाइन की गहरी खुदाई और वहां चलती भारी पोकलेन मशीनों के बीच बच्चों और महिलाओं का इस तरह केबल लूटना किसी बड़ी अनहोनी को न्योता दे रहा है। चंद पैसों के लालच में केबल माफिया लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। चर्चा यह भी है कि इस पूरे खेल में ठेकेदार और मशीन ऑपरेटरों की मिलीभगत है, जो चोरी की इन केबलों को छोटे मालवाहक वाहनों के जरिए ठिकाने लगा रहे हैं।

जिम्मेदारों की चुप्पी

इस गंभीर मामले पर जब नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और थाना प्रभारी से संपर्क किया गया, तो उनकी ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। अधिकारियों की यह ‘गोल-मोल’ प्रतिक्रिया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ी करती है।

​अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इन लुटेरों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कोई कार्रवाई करता है, या सरकारी संपत्ति की यह लूट यूँ ही जारी रहेगी?

ब्यूरो रिपोर्ट: सत्य संवाद समाचार

  • Related Posts

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    कटनी | सत्य संवाद समाचार कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार 29 सितंबर 2026 को मतदान…

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    कटनी में तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर: तीन अलग-अलग हादसों में कई घायल, पुलिस ने दर्ज किए मामले ​कटनी (सत्य संवाद डिजिटल न्यूज़)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share