कटनी: महिला से एंबुलेंस धुलवाना पड़ा भारी, कलेक्टर के निर्देश पर दो कर्मचारी बर्खास्त

कटनी: महिला से एंबुलेंस धुलवाना पड़ा भारी, कलेक्टर के निर्देश पर दो कर्मचारी बर्खास्त

कटनी। जिला चिकित्सालय कटनी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला से एंबुलेंस की सफाई कराई जा रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर मामले की जांच की गई, जिसके बाद संबंधित कंपनी ने दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस की सफाई करती नजर आ रही थी। वीडियो के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राज सिंह ठाकुर को तत्काल जांच और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

जांच में दोषी पाए गए कर्मचारी

कलेक्टर के निर्देशों के बाद CMHO डॉ. ठाकुर ने एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी ‘जेएईएस प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड’ के प्रबंधकों से जवाब-तलब किया। वायरल वीडियो के तथ्यों की पुष्टि होने और जांच में लापरवाही पाए जाने पर कंपनी ने सख्त कदम उठाया।

इन पर गिरी गाज

कंपनी ने कार्यवाही करते हुए दो कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं:

  1. देवा साहू (पायलट)
  2. मोहित खटीक (ईएमटी – इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन)

​इन दोनों ही कर्मचारियों को सेवा से टर्मिनेट (बर्खास्त) करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रशासन की चेतावनी

इस कार्यवाही के जरिए जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानवीय गरिमा के विरुद्ध किया गया कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएमएचओ ने साफ कहा है कि भविष्य में भी यदि इस तरह की अनुशासनहीनता सामने आती है, तो संबंधितों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट: सत्य संवाद समाचार

  • Related Posts

    कटनी: अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, वसूला ₹60 लाख से अधिक का जुर्माना

      कटनी: अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, वसूला ₹60 लाख से अधिक का जुर्माना ​कटनी। जिले में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग करने वाले भू-माफियाओं…

    उमरिया में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच में जुटे आला अधिकारी

    मप्र: उमरिया में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच में जुटे आला अधिकारी ​उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक बेहद दुखद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ​’कई जिस्मों में जिंदा रहने का लाजवाब तरीका है रक्तदान’: विश्व रक्तदाता दिवस पर मिलन ब्लड डोनर सोसायटी कटनी का मानवता को संदेश

    कटनी में खूनी संघर्ष: आपसी रंजिश और विवादों में बहे खून के आंसू, 6 थानों में FIR दर्ज

    कटनी में किसना के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ मध्य प्रदेश में ब्रांड का 10वाँ एक्सक्लूसिव शोरूम

    🌸🌾नई दिल्ली: पुलिस को इस फर्जी ब्रिगेडियर को पकड़ने के लिए पूरा फिल्मी ड्रामा रचना पड़ा.

    अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहे पुलिस: सीएम डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, MP में लागू होगा ‘अन्वेषण भत्ता’

    आर्थिक तंगी दूर करने के लिए दोस्त बने लुटेरे: नर्मदा वेयरहाउस के पास की थी लूट, 24 घंटे के भीतर तीनों गिरफ्तार

    Share
    Share