‘कटनी हमारी है’ के नारे के साथ महापौर जनसुनवाई में गूंजी समर्थ युवा शक्ति की आवाज, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावन

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में आयोजित महापौर जनसुनवाई के दौरान आज उस समय गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब ‘समर्थ युवा शक्ति’ संगठन ने शहर की ज्वलंत समस्याओं और निगम की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। संगठन के प्रतिनिधियों ने महापौर को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए स्पष्ट किया कि यदि पांच दिनों के भीतर इन बिंदुओं पर प्रभावी जांच और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

वचन पत्र से लेकर भ्रष्टाचार तक: पूछे तीखे सवाल

​समर्थ युवा शक्ति ने जनसुनवाई में महापौर के चुनाव पूर्व किए गए वादों की याद दिलाते हुए पूछा कि अब तक कितने वादे जमीन पर उतरे हैं। संगठन ने शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी और प्रशासनिक अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु:

  • नदी घाटों की बदहाली: करोड़ों के विकास कार्यों के बाद भी शहर की नदियां नालों में तब्दील हो रही हैं। युवाओं ने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर जांच की मांग की है।
  • जलकर और दूषित पानी: जनता से जलकर के नाम पर मोटी वसूली हो रही है, लेकिन बदले में दुर्गंधयुक्त पानी मिल रहा है।
  • सड़कों की खस्ताहाली: नई बनी सड़कों में ‘चिथड़े’ (पैच वर्क) लगाए जा रहे हैं। बरसात में गड्ढों के कारण जनता को होने वाली परेशानी के लिए जांच की मांग की गई है।
  • सफाई व्यवस्था और टैक्स: सफाई कर वसूले जाने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
  • फुटपाथ व्यवसायियों की अनदेखी: वर्षों से बैठकी शुल्क वसूलने के बाद भी फुटपाथों पर व्यवसाय करने वालों के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। संगठन ने उनके लिए स्थायी स्थान चिन्हित कर मासिक किराया निर्धारित करने का सुझाव दिया है।
  • अतिक्रमण विभाग पर भेदभाव का आरोप: आरोप लगाया गया है कि अतिक्रमण दस्ता सिर्फ गरीबों और फुटपाथ व्यवसायियों पर कार्रवाई करता है, जबकि बड़े अवैध निर्माणों पर चुप्पी साधे रहता है।
  • गौवंश की दुर्दशा: चौराहों पर बैठे गौवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और कांजी हाउस में उनके साथ होने वाली क्रूरता व भूख-प्यास से होने वाली मौतों पर तत्काल जांच की मांग की गई है।

प्रशासनिक अनियमितताओं पर प्रहार

​संगठन ने यह भी मुद्दा उठाया कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, वे आज भी निगम की फाइलों के साथ सक्रिय हैं। साथ ही जबलपुर नगर निगम की तर्ज पर कटनी में भी अवैध रूप से कार्यरत कर्मचारियों की जांच कराने की बात कही गई है।

“कटनी हमारी है और इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है”

समर्थ युवा शक्ति ने महापौर को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 5 दिनों के भीतर इन सभी 12 बिंदुओं पर जांच शुरू नहीं होती है, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सत्य संवाद न्यूज़

  • Related Posts

    गंदगी फैलाई तो खैर नहीं! कटनी के मुख्य बाजार में नगर निगम का सख्त एक्शन, मौके पर ही वसूला जुर्माना

    गंदगी फैलाई तो खैर नहीं! कटनी के मुख्य बाजार में नगर निगम का सख्त एक्शन, मौके पर ही वसूला जुर्माना कटनी। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए…

    ​लापरवाही या दादागिरी ? दद्दा धाम कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर सड़क तक पहुंचा ‘अतिक्रमण’, प्रशासन मौन!

      स्मार्ट सिटी के दावों के बीच प्रशासनिक अनदेखी: चौड़ीकरण के बीच रोड पर तन गया ‘अतिक्रमण’, हादसे का बना सबब ​कटनी (सत्य संवाद): एक ओर जहां जिला प्रशासन और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share