मंदिर की पवित्रता भंग करने वाले चोरों पर कटनी पुलिस का कड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार

मंदिर की पवित्रता भंग करने वाले चोरों पर कटनी पुलिस का कड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार

कटनी। आस्था के केंद्रों को निशाना बनाने वाले शातिर अपराधियों के विरुद्ध कटनी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना एन.के.जे. पुलिस ने ग्राम पडरिया के दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला?

​घटना बीते नवरात्रि की है। प्रार्थी जयकुमार विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 मार्च 2026 की रात ग्राम पडरिया स्थित दुर्गा मंदिर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम था। देर रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ग्रामीण मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब मंदिर के पट खुले, तो वहां से माता रानी के चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, आंखें, दान पेटी और सोने के लॉकेट गायब थे।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

​कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की।

​विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस की हिरासत में मौजूद संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने मंदिर में चोरी की वारदात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

    1. प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे (20 वर्ष) – निवासी भोपाल/कटनी (आदतन अपराधी)
    2. गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे (40 वर्ष) – निवासी भोपाल/कटनी
    3. राहुल सोनी (38 वर्ष) – निवासी उमरिया

विशेष नोट: मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध स्लीमनाबाद, बड़वारा, कुठला, सिहोरा और उमरिया जैसे कई थानों में संपत्ति संबंधी गंभीर अपराध दर्ज हैं।

 

बरामदगी और कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मशरूका बरामद कर लिया है, जिसमें शामिल हैं:

      • ​माता रानी के दो चांदी के मुकुट
      • ​चांदी की पायल और कटोरी
      • ​चांदी की आंखें और सोने के दो छोटे लॉकेट
      • कुल अनुमानित कीमत: ₹40,000

​आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका

​इस अंधे कत्ल और चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी उप निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उप निरी. नरेश झारिया, सउनि केवल उइके, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम, शैलेष दमोहिया, आरिफ हुसैन, राजकुमार शर्मा, आरक्षक अर्पित पटेल, जज कुमार, ओम शिव तिवारी, भारत और साइबर सेल टीम (अजय शंकर साकेत, अमित श्रीपाल, सत्येंद्र राजपूत, शुभम गौतम, चंदन प्रजापति) की मुख्य भूमिका रही।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    कटनी | सत्य संवाद समाचार कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार 29 सितंबर 2026 को मतदान…

    प्रशासनिक लापरवाही या प्रभाव? CM की मंजूरी के बाद भी कटनी के पूर्व SP अभिजीत रंजन की विभागीय जांच की फाइल क्यों अटकी?

    प्रशासनिक लापरवाही या प्रभाव? CM की मंजूरी के बाद भी कटनी के पूर्व SP अभिजीत रंजन की विभागीय जांच की फाइल क्यों अटकी? ​सत्य संवाद न्यूज डेस्क | भोपाल/कटनी ​मध्यप्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FIR हुई तो कांग्रेस सड़क पर! सवाल: कानून पर भरोसा है या सिर्फ अपने नेता पर?

    बहुत ही एतिहासिक रहा गाटर घाट कजलियां मेला उत्सव कार्यक्रम

    बड़ी खबर: कटनी नगर निगम वार्ड 41 पार्षद उपचुनाव, 29 सितंबर को मतदान

    ₹3,000 वाली मांग पर सियासत तेज, क्या जनता को गुमराह कर रहे हैं जीतू पटवारी?लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, लेकिन सवाल—दावे की पूरी सच्चाई क्या है?

    सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

    कटनी में रफ्तार का तांडव: ई-रिक्शा, कार और बाइक से टकराए लोग,

    Share
    Share